बिहार के जमुई जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। खैरा प्रखंड के गम्हरिया गांव में चार मासूम बच्चियों ने सड़क पर पड़ी सल्फास की गोली को चॉकलेट समझकर खा लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चियों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद चारों सहेलियां गांव के बहियार में घास काटने के लिए गई थीं। सभी बच्चियां उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गम्हरिया की छात्राएं हैं। इसी दौरान बहियार के पास स्थित एक पुल पर बैठने के दौरान उनकी नजर सड़क पर पड़े एक कागज में लिपटे पदार्थ पर पड़ी।
मासूम बच्चियों ने उसे चॉकलेट समझ लिया और आपस में बराबर-बराबर बांटकर खा लिया। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह जहरीली सल्फास की गोली है।
कुछ समय बाद सभी बच्चियां अपने-अपने घर लौट गईं। शाम होते-होते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं और बेचैनी बढ़ने लगी।
परिजनों ने जब बच्चियों से पूछताछ की तो उन्होंने सड़क पर मिली वस्तु खाने की बात बताई। इसके बाद परिवार के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और सभी बच्चियों को तत्काल इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया।
सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी बच्चियों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। लेकिन एक बच्ची की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
गंभीर रूप से बीमार बच्ची की पहचान गम्हरिया गांव निवासी महेश ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी के रूप में हुई। हालांकि परिजन उसे पटना ले जाने के बजाय एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना में प्रभावित अन्य तीन बच्चियां भारती कुमारी, लवली कुमारी और शबनम कुमारी का इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार समय पर इलाज मिलने के कारण तीनों बच्चियों की हालत में सुधार की संभावना है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गम्हरिया गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जहरीले पदार्थों के सुरक्षित निपटान, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि खुले में फेंके गए जहरीले पदार्थ भविष्य में भी ऐसी घटनाओं का कारण बन सकते हैं। इसलिए प्रशासन को इस दिशा में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को सड़क, खेत या सार्वजनिक स्थानों पर पड़ी किसी भी वस्तु को खाने से बचने की सीख दी जानी चाहिए। साथ ही जहरीले और रासायनिक पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखना आवश्यक है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
जमुई के गम्हरिया गांव की यह घटना सभी अभिभावकों और प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी है। एक छोटी सी अनजानी गलती ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली, जबकि तीन अन्य बच्चियां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। जरूरत है कि बच्चों को जागरूक किया जाए और जहरीले पदार्थों के सुरक्षित प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए।
Edited and Written by : Chandan Patel.

बैडमिंटन स्टार Jwala Gutta ने 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर पेश की इंसानियत की मिसाल.. भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी Jwala Gutta इन दिनों

वट सावित्री व्रत क्या है, यह व्रत कब मनाया जाता है और इसके पीछे की कहानी क्या है?.. वट सावित्री व्रत क्या है? वट सावित्री

बस, ट्रैन और सिग्नल पर किन्नरों द्वारा पैसे मांगना यात्रियों के साथ बुरा व्यवहार करना, क्या कहता है भारतीय कानून.. बस, ट्रेन और रेड लाइट

1 अप्रैल 2026 से क्या-क्या बदलने वाला है? – हर साल 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष (Financial Year) की शुरुआत होती है, और इसके

केंद्रीय बजट 2026-27: आसान और सरल भाषा में छोटी- मगर मोटी बातें — इस बजट से किसको फायदा और किसे नुकसान हो सकता है –

Union Budget 2026-27: इस बार बजट में क्या रहेगा खास? – जाने.. Union Budget 2026 : यहाँ 2026-27 के भारत के केंद्रीय बजट (Union Budget

चेन्नई | स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-10 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले गए मुकाबले में

Jamui News Today: जमुई में दर्दनाक हादसा, सल्फास को चॉकलेट समझकर खाने से एक बच्ची की मौत बिहार

खैरा में पहली बारिश ने उजागर की बदहाल व्यवस्था : जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित कुरवाटांड चौक

Jamui Crime News: जमुई में कोढ़ा गिरोह के बाद तिवारी गैंग की एंट्री, छिनतई और चेन स्नेचिंग से

गिद्धौर/जमुई: बिहार की राजनीति में जमुई जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब झाझा विधानसभा क्षेत्र

भ्रष्टाचार विरोध आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी (AAP) आज अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट से जूझ रही

Bihar CM Oath Live Updates: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में आज से नए

PM Kisan: अगर एक ही खतौनी में 4 भाइयों के नाम हैं, तो क्या सभी को मिलेंगे अलग-अलग

Train Ticket Rules: बिना टिकट ट्रेन में चढ़ गए हैं तो आप घबराएं नहीं, रेलवे का ये नियम

अब आधार में नाम और पता बदलना हुआ आसान! UIDAI ने 30+ नए Documents को दी मंजूरी, देखें

वट सावित्री व्रत क्या है, यह व्रत कब मनाया जाता है और इसके पीछे की कहानी क्या है?..

उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं

देश मना रहा है आज महावीर जयंती.. Mahavir Jayanti: आज पूरे भारत में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के

Year Ender 2025: 2025 की टॉप 10 भारतीय फिल्में (वर्ल्डवाइड कलेक्शन के अनुसार) – तोड कमाई के सारे

नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा मुम्बई — बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मृत्यु की खबर ने पूरे

SSC CGL 2025 Postponed: चयन परीक्षा चरण 13 परीक्षा में कुप्रबंधन के बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन का

Bihar Home Guard 2025: बिहार में 15000 होम गार्ड पदों पर भर्ती पर आवेदन शुरू हो गए हैं.

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 32,438 पदों पर होगी बहाली.. RRB Group